Breaking News
  • असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले सेतु का किया उद्घाटन
  • हरियाणा के गोहाना में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौके पर ही मौत, दो घायल
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कराईकल, पुदुचेरी के दौरे पर
  • MP में रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर- अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त बनाया
  • मौजूदा दुनिया में दोस्त-दुश्मन तय करना मुश्किल, भारत को अकेले काम करने के लिए तैयार रहना होगा- CDS चौहान
  • कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला धमकी वाला कागज

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Shivpuri Wedding Firing: Groom on Carriage Sparks

बारात में बग्घी में सवार दूल्हा व कार पर चढ़कर हर्ष फायरिंग, दूल्हा और बाराती पर FIR

शिवपुरी में शादी में दूल्हा-बग्घी और कार पर हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया वायरल होने पर पुलिस ने दूल्हा सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

बारात में बग्घी में सवार दूल्हा व कार पर चढ़कर हर्ष फायरिंग दूल्हा और बाराती पर fir

शिवपुरी। शादी में खुशी जताने का अंदाज कभी-कभी महंगा पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ शिवपुरी के होटल उदय विलास में गुरुवार रात देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दुल्हा और उसके साथ कुछ युवक हर्ष फायरिंग करते दिख रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दूल्हा सहित तीन लोगों के खिलाफ case registered किया है।

दूल्हा बग्घी पर, युवक कार की छत पर

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हा बग्घी पर बैठकर बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहा था, वहीं पास में एक युवक कार की छत पर खड़ा होकर फायर कर रहा था। इसके अलावा दूल्हे का एक रिश्तेदार भी लगातार फायर कर रहा था। यह हर्ष फायरिंग ऐसे समय हो रही थी जब आसपास सैकड़ों लोग मौजूद थे। किसी भी क्षण public safety खतरे में पड़ सकती थी।

सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो

पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा में आ गया। लोग वीडियो देखकर पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने भी वीडियो के आधार पर मामला गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

कोतवाली पुलिस ने फरियादी शैलेन्द्र गोरख की शिकायत पर दूल्हा और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दुल्हा जिस बंदूक से फायर कर रहा था, वह फायर होने से पहले अटक गई थी। ऐसे में राउंड किसी को भी लग सकता था, इसलिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग जैसी गतिविधियों से बचें।  

Related to this topic: